फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा पर खतरा: 57 आतंकी 200 नाम...पहचान बदल सुरक्षा एजेंसियों को दे रहे गच्चा; गृह मंत्रालय ने जारी की सूची

Thu, 23 Apr 2026 05:46 AM IST
Nirmal Kant जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची में सामने आया है कि पाकिस्तान के कई कुख्यात आतंकी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे जांच एजेंसियों को उन्हें ट्रैक करने में कठिनाई होती है। रिपोर्ट के अनुसार 57 आतंकियों के लगभग 200 अलग-अलग नाम दर्ज हैं, जिनमें दाऊद इब्राहिम, हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे नाम शामिल हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
गृह मंत्रालय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के ज्यादातर खूंखार आतंकियों ने दुनिया भर की सुरक्षा एवं जांच एजेंसियों को गच्चा देने के लिए अपने नाम बदल रखे हैं। कोई एक-दो नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की फाइलों में इन दहशतगर्दों के दर्जनभर नाम देखने को मिल रहे हैं। मुंबई हमलों के आरोपी और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी 'दाऊद इब्राहिम' के 22 नाम हैं। पाकिस्तानी आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-ताइबा' प्रमुख हाफिज सईद के 9 और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का शीर्ष आतंकी मोहीउद्दीन औरंगजेब आलमगीर 11 नामों से जाना जाता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 'गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यूएपीए के तहत आतंकियों की जो सूची तैयार की गई है, उसमें 57 आतंकियों के लगभग 200 नाम लिखे गए हैं।
विज्ञापन


मसूद अजहर भी कई नामों से कुख्यात
गृह मंत्रालय की सूची में पहला नाम मौलाना मसूद अजहर का है। उसे मौलाना महमूद मसूद अजहर अलवी और विला अदाम इस्सा नाम से जाना जाता है। रियाज इस्माइल शाहबंदर को शाह रियाज अहमद, रियाज भटकल, मोहम्मद रियाज, अहमद भाई, रसूल खान, रोशन खान और अजीज नाम से जाना जाता है। इब्राहिम मेनन के दूसरे नामों में टाइगर मेनन, मुस्ताक, सिकंदर आदि शामिल हैं। सैयद मोहम्मद युसूफ शाह ने सैयद सलाउद्दीन, पीर साहब और बुजुर्ग नाम रखा हुआ है। रियाज इस्माइल शाहबांदरी के आठ नाम हैं। हबीबुल्लाह मलिक के 9, गुलाम नबी खान के 6 और जफर इकबाल ने अपने पांच नाम रखे हुए हैं।  

दाऊद इब्राहिम के सबसे ज्यादा नाम
वैश्विक आतंकी सूची में दाऊद इब्राहिम के 22 नाम दर्ज हैं। इनमें दाऊद इब्राहिम कासकार, दाऊद हसन शेख कासकार, दाऊद भाई, दाऊद सबरी, इकबाल सेठ, बड़ा पटेल, दाऊद एब्राहिम, शेख दाऊद हसन, अब्दुल हामिद अब्दुल अजीज, अनीस इब्राहिम, अजीज दिलीप, दौद हसन शेख इब्राहिम कासकर, दाऊद इब्राहिम मेमन कासकर, दाऊद हसन इब्राहिम कासकर, दाऊद इब्राहिम मेनन, कासकर  दाऊद हसन, शेख मोहम्मद इस्माइल अब्दुल रहमान, दाऊद हसन शेख इब्राहिम, दाऊद भाई लो क्वालिटी, इब्राहिम शेख मो. अनीस, शेख इस्माइल अब्दुल, शेख फारुखी और इकबाल भाई शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा में अब तक 58 हजार से अधिक विस्थापित, 217 की मौत; विधायक की मौत पर चुराचांदपुर में बंद
विज्ञापन


लश्कर-ए-ताइबा प्रमुख के नौ नाम
पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के प्रमुख हाफिज सईद ने अपने 9 नाम रखे हुए हैं। हाफिज सईद के हाफिज मोहम्मद साहिब, हाफिज मो. सैयद, हाफिज मोहम्मद और मोहम्मद सईद आदि नाम विभिन्न जांच एजेंसियों की फाइलों में दर्ज हैं। जकी उर रहमान लख्वी ने अपना नाम अबू वाहिद इरशाद अहमद अरशद, काकी उर रहमान, जाकिर उर रहमान लख्वी, जकी उर रहमान लख्वी और जाकिर रहमान नाम रखा हुआ है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के वरिष्ठ सदस्य मोहीउद्दीन औरंगजेब आलमगीर ने मकतब अमीर, मुजाहिद भाई, औरंगजेब अंजार और मौलाना अम्मार सहित 11 नाम रखे हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें