फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी:सीएम मनोहरलाल को गांव में नहीं घुसने देंगे किसान, बुधवार को होना है आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण

Sun, 11 Apr 2021 08:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • किसान संगठनों में फूट डालने की कोशिश का आरोप
  • सीएम को रोकने के लिए सभी खापों के समर्थन का दावा
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने सिंघु बॉर्डर पर एक बैठक कर निर्णय लिया है कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण नहीं करने देंगे। हरियाणा की सभी खाप पंचायतों को साथ लेकर 14 अप्रैल को खट्टर को राज्य के बादौली गांव में घुसने से रोका जाएगा। 

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री खट्टर बुधवार को बादौली गांव में बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति का अनावरण करने वाले हैं। किसान उनके इसी कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर किसान मोर्च ने धमकी दी है कि सीएम की टीम को गांव के बाहर से ही वापस लौटा दिया जाएगा। भाजपा नेताओं को इसके पहले भी इसी तरह किसानों के बहिष्कार का सामना करना पड़ा है।

रविवार को सिंघु बॉर्डर पर एक प्रेसवार्ता में किसान नेताओं ने कहा कि वे आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण के विरोध में नहीं हैं। मुख्यमंत्री खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को छोड़कर अन्य नेता अनावरण कर सकते हैं। किसानों ने मांग की कि सबसे बेहतर यह होगा कि दलित समुदाय की किसी महिला से बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण कराया जाए। 
विज्ञापन


आंदोलन को कमजोर दिखाना चाहते हैं सीएम : टिकैत
इस अवसर पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के संघर्ष स्थल सिंघु बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर भाजपा के मुख्यमंत्री यह संकेत देना चाहते हैं कि अब किसानों के आंदोलन में कोई ताकत नहीं बची है और उनका कहीं कोई विरोध नहीं हो रहा है। टिकैत ने कहा कि उनका विरोध कर हम उनकी यह गलतफहमी दूर करना चाहते हैं। सभी किसान पूरी तरह एकजुट हैं और कृषि कानूनों की वापसी के बिना यहां से कोई भी वापस जाने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें