फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'यह भाजपा की सोची-समझी साजिश', संसद में धक्का-मुक्की पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

Thu, 19 Dec 2024 11:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद प्रमोत तिवारी ने गुरुवार को संसद में हुई धक्का-मुक्की को भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष की योजना थी कि वे अंबेडकर की प्रतिमा की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे, फिर मकर द्वार से होकर संसद में प्रवेश करेंगे, लेकिन भाजपा सांसदों ने मकर द्वार को ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को संसद में हुई हाथापाई को लेकर भाजपा की आलोचना की। उन्होंने इसे सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा विपक्ष को दबाने की एक सोची-समझी साजिश बताया। तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर विपक्षी सांसदों को संसद में प्रवेश से रोकने की साजिश रची और यह उनका शांतिपूर्वक विरोध करने का प्रयास था। 
विज्ञापन


प्रमोद तिवारी ने उठाई ये बातें
संसद मार्ग पर मीडिया से बात करते हुए प्रमोद तिवारी ने कई बातें उठाईं, जैसे भाजपा द्वारा मकर द्वार के प्रवेश द्वार पर अवरोध डालना, भाजपा सांसदों द्वारा लाठी का इस्तेमाल और विपक्ष के विरोध को रोकने की कोशिश। उन्होंने कहा कि विपक्ष की योजना थी कि वे अंबेडकर की प्रतिमा की ओर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे, फिर मकर द्वार से होकर संसद में प्रवेश करेंगे, लेकिन भाजपा सांसदों ने मकर द्वार को ब्लॉक कर दिया, जिससे वे अंदर नहीं जा सके। 

प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल
इसके साथ ही कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि भाजपा सांसदों को हमारे प्रवेश को रोकने का अधिकार किसने दिया? उन्होंने भाजपा पर बीआर अंबेडकर की विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की भूमिका को कम करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह एक साजिश थी, जिसमें भाजपा सांसदों ने मकर द्वार को बंद कर दिया ताकि विपक्ष संसद में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन


भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की- प्रमोद तिवारी
इसके साथ ही प्रमोद तिवारी ने भाजपा सांसदों पर आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है और इसे आतंकवादी हमले जैसा बताया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार था जब सत्तारूढ़ दल ने संसद के प्रवेश द्वार को अवरुद्ध किया और विपक्ष को संसद में जाने से रोका। विपक्षी सांसदों के साथ हाथापाई में भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उन्हें धक्का दिया, जिससे वह घायल हुए।

भाजपा सांसदों ने की रास्ता रोकने की कोशिश- खरगे
वहीं इस मामले में कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने भी मीडिया से बात की और कहा कि भाजपा सांसदों ने खड़गे जी का रास्ता रोकने की कोशिश की, जिससे वे गिरकर घायल हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य सांसद अंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्र हुए थे और शांतिपूर्वक मकर द्वार से संसद में प्रवेश करने की योजना बना रहे थे, लेकिन भाजपा सांसदों ने उनका रास्ता रोका।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें