वामपंथी उग्रवाद हो या उग्रवाद की अन्य घटनाएं इनमें जान गंवाने वाले सैन्यबलों और नागरीकों को मिलने वाली मुआवजा राशि में केंद्र सरकार बढ़ोत्तरी की तैयारी कर रही है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में इस आशय की जानकारी देते हुए कहा है कि जो सुरक्षा कर्मी या उस क्षेत्र के नागरीक मारे जाते हैं। मुआवजे की व्यवस्था है।
इस व्यवस्था में बदलाव की वकालत करते हुए राजनाथ ने कहा कि सुरक्षा से संबंधित खर्च के अंतर्गत एक प्रस्ताव मंत्रालय में विचाराधीन है।
कैबिनेट के जरिए यह फाइनल होगा। उन्होंने संसद को आश्वस्त किया कि सुरक्षा बलों सहित सामान्य नागरीकों के लिए मिलने वाले मुआवजा राशि बढ़ाने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
दरअसल झारखंड से भाजपा सांसद रविंद्र पांडे ने सरकार से इस मामले में सवाल पूछा था।
इस सवाल का जवाब वैसे तो गृह राज्य मंत्री हंस राज अहीर दे रहे थे। मगर विषय की गंभीरता को देखते हुए खुद राजनाथ ने मोर्चा संभाला और मुआवजा राशि बढ़ाने का ऐलान किया।