फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ पुरुषों के लिए है ये खबर, प्रजनन क्षमता बढ़ाने का नायाब तरीका

Tue, 10 Jul 2018 07:34 AM IST
एजेंसी मैड्रिड
विज्ञापन
विज्ञापन
सूखे मेवे खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता में इजाफा होता है। इसमें पोषण और ऊर्जा की मात्रा अधिक होती है। दरअसल एक अध्ययन में कहा गया है कि पुरुषों के रोजाना 60 ग्राम सूखे मेवे विशेष रूप से अखरोट और बादाम से उनके शुक्राणुओं की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
विज्ञापन


स्पेन की रोवीरा वर्जीली यूनिवर्सिटी में किए गए इस शोध से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि जिन पुरुषों ने 14 हफ्तों तक रोजाना दो मुट्ठी अखरोट, बादाम और हेजल नट खाए उनके शुक्राणुओं की गुणवत्ता में इजाफा दर्ज किया गया। एक शोधकर्ता अल्बर्ट सालस ह्यूटस ने कहा कि प्रदूषण, धूम्रपान भी सेबत को नुकसान पहुंचाने से जोड़कर देखा जाता है। इससे पुरुषों के शुक्राणुओं में गिरावट आती है।

इस अध्ययन के लिए 119 सेहतमंद पुरुषों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया। इनमें शामिल पुरुषों की उम्र 18 से 35 साल के बीच थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी और संतुलित खुराक लेने से इस समस्या से निपटा जा सकता है। प्रत्येक सात में से एक दंपति को बच्चे पैदा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अध्ययन के लिए इन्हें दो समूहों में बांट दिया गया। 
विज्ञापन


एक समूह को रोजाना 60 ग्राम सूखे मेवे खाने के लिए दिए गए जबकि दूसरे समूह की खुराक पहले जैसी ही रखी गई।
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं को ज्ञात हुआ कि मेवे की खुराक लेने वाले पुरुषों के शुक्राणुओं में 14 फीसदी बढ़ोतरी हुई। साथ ही उनके सेहत भी पहले के मुकाबले 4 फीसदी बेहतर हुई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और प्रोटीन युक्त भोजन खाने से प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें