फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओडिशा के मोदी' को भी मिली मोदी मंत्रिमंडल में जगह, ये 21 नए चेहरे भी हुए शामिल

Thu, 30 May 2019 11:16 PM IST
paliwal पालीवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रताप चंद्र सारंगी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ओडिशा के मोदी के नाम से मशहूर प्रताप चंद सारंगी को भी नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इनके अलावा 20 और नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसमें से पांच नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिली है। 

बालासोर से बने हैं सासंद 

सारंगी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में ओडिशा के बालासोर से जीत हासिल की है। जनता उन्हें 'ओडिशा का मोदी' कहती है। प्रताप सांरगी ने शादी नहीं की है। पिछले साल उनकी मां का देहांत हुआ था। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही उनकी तस्वीरों को सुलगना डैश नाम के ट्वीटर हैंडल से शेयर किया गया। इसमें सारंगी जमीन पर बैठकर कागजातों को देख रहे हैं। 

सबसे गरीब सांसद

इनके पास ज्यादा संपति नहीं है। सारंगी छोटे से घर में रहते हैं। इनको जमीनी लोगों का भरपूर समर्थन है। सांसद का चुनाव जीतने से पहले प्रताप सारंगी ओडिशा के नीलगिरी विधानसभा सीट से विधायक थे। वो 2004 और 2009 में यहां से दो बार विधायकी का चुनाव जीते हैं। इससे पहले सारंगी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन वो मोदी लहर के बावजूद हार गए थे। कहा जाता है कि वो नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। मोदी जब भी ओडिशा आते हैं, तो सारंगी से मिले बिना नहीं जाते 

यह हैं नए 21 चेहरे

कुल 21 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है, जिनमें 20 सांसद हैं। केवल एस जयशंकर अभी किसी भी सदन के सांसद नहीं हैं। सांसदों में अमित शाह, एस जयशंकर, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, अर्जुन मुंडा, प्रहलाद जोशी, अरविंद सावंत सहित कुल छह लोग कैबिनेट में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा 14 नए सांसद राज्य मंत्री बने हैं। इनमें जी किशन रेड्डी, संजय धोत्रे, अनुराग सिंह ठाकुर, सुरेश अंगड़ी, नित्यानंद राय, रतन लाल कटारिया, वी मुरलीधरन, रेणुका सिंह, सोम प्रकाश, रामेश्वर तेली, प्रताप सारंगी, कैलाश चौधरी, देबश्री चौधरी और प्रहलाद सिंह पटेल शामिल हैं।  इसके अलवा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर एक नए चेहरे को जगह मिली है। इनका नाम प्रहलाद पटेल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें