ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आज दूसरा दिन है। आज ब्रिक्स का तीसरा सत्र आयोजित हो रहा है, जिसमें भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके अलावा डॉ. जयशंकर सभी नेताओं के लिए रात्रि भोजन भी आयोजित करेंगे।
यह भी पढ़ें- Unnao Case: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को करारा झटका, अदालत ने दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश किया रद्द
इससे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने समिट के उद्घाटन समारोह में सभी नेताओं को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक की और संगठन के 20 वर्षों के सफर, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर चर्चा की।
भविष्य की दिशा पर चर्चा कर रहे- विदेश मंत्री एस. जयशंकर
एस. जयशंकर ने कहा कि पिछले 20 वर्षों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए आज हम अपने सहयोग की प्रकृति और उसके भविष्य की दिशा पर चर्चा कर रहे हैं। साझेदार देशों की मौजूदगी ने हमारे सामूहिक प्रयासों को और मजबूत किया है। इसके साथ ही आपसी जुड़ाव को गहरा किया है। अपनी सामूहिक ताकत का इस्तेमाल करके हम ब्रिक्स को और अधिक मजबूत, प्रभावी और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- NEET: अगले साल से ऑनलाइन परीक्षा, 15 मिनट का समय बढ़ाया; शिक्षा मंत्री ने नीट को लेकर क्या-क्या अपडेट दिए?
उन्होंने आगे कहा हमारी चार प्राथमिकताएं- मजबूती, नवाचार, सहयोग और स्थिरता, जो साझेदारी और भागीदारी के लिए एक व्यावहारिक ढांचा प्रस्तुत करती हैं।