फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण का तीसरा चरण: एक अप्रैल से शुरू, शाम तीन बजे के बाद केंद्र पर जाकर करा सकते हैं पंजीयन

Wed, 31 Mar 2021 06:10 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • नई व्यवस्था के तहत कोई भी लाभार्थी वैक्सीन केंद्र पर शाम तीन बजे के बाद जाकर अपना पंजीयन मौके पर करवा सकता है और वैक्सीन प्राप्त कर सकता है।
  • देश के 16.53 फीसदी निजी केंद्रों पर भी वैक्सीन दी जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अप्रैल से देशभर में कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। ऐसे में 45 या उससे अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन मिलना भी शुरू हो जाएगा। केंद्रों पर वैक्सीन के लिए भीड़ बढ़ने के साथ ही पंजीयन को लेकर भी दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन


इसीलिए नई व्यवस्था के तहत कोई भी लाभार्थी वैक्सीन केंद्र पर शाम तीन बजे के बाद जाकर अपना पंजीयन मौके पर करवा सकता है और वैक्सीन प्राप्त कर सकता है। जबकि इससे पहले की अवधि में अपॉइनमेंट वाले लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते एक मार्च को टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने के बाद पंजीयन को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इसीलिए आगामी चरण में ऐसी दिक्कत न हो इसके लिए व्यवस्था की है कि जो लोग केंद्र पर पहुंचकर अपना पंजीयन करवाना चाहें तो वह करवा सकते हैं।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार अभी देश के 16.53 फीसदी निजी केंद्रों पर वैक्सीन दी जा रही है। जबकि चंडीगढ़, दिल्ली और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं जहां सबसे ज्यादा लोगों ने निजी अस्पतालों में जाकर वैक्सीन लगवायी है। दिल्ली में 43.11, तेलंगाना में 48.39 और चंडीगढ़ में 50.30 फीसदी लोगों ने निजी अस्पतालों में पहुंचकर वैक्सीन लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें