वो हस्तियां जिन पर भारत को है नाज
- फोटो : Amar ujala
सुंदर पिचाई, सत्या नडेला और कमला हैरिस, ये वो नाम है जिन्होंने दुनिया में भारत के नाम को रोशन ही नहीं किया बल्कि अपने संकल्प और काम के प्रति समर्पण से खुद को साबित भी किया है। सुंदर पिचाई ने गूगल के क्रोम ब्राउजर के लॉन्च में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं कमला हैरिस कैलिफॉर्निया से सीनेटर हैं। इससे पहले वो जिले की पहली महिला अटॉर्नी भी बनीं थीं। आइए आपको ऐसे भारतीयों के बारे में बताएं जिन्होंने दुनिया में अपनी पहचान बनाई और देश का नाम भी रौशन किया।
सुंदर पिचाई ने गूगल क्रोम के लॉन्च में निभाई थी अहम भूमिका और छू लिया आसमान
सुंदर पिचाई
- फोटो : Amar Ujala
सुंदर पिचई: गूगल सीईओ बनने वाले पहले भारतीय और अब गूगल की पेरेंटिंग कंपनी अल्फाबेट के मुखिया भी हैं। सुंदर मानते हैं कि एक सीईओ, कंपनी का चीफ एथिक्स ऑफिसर भी होता है। उनका मानना है कि निजता किसी के लिए भी लग्जरी नहीं होनी चाहिए।
सौम्या स्वामीनाथन
डॉ सौम्या स्वामीनाथन
- फोटो : Amar ujala
सौम्या स्वामीनाथन विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक हैं। डब्लूएचओ की उप-महानिदेशक है। वो डब्लूएचओ में इस सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। सौम्या स्वामीनाथन का जन्म 2 मई 1959 को चेन्नई में हुआ था और उन्होंने पुणे (महाराष्ट्र) के सशस्त्र सेना मेडिकल कॉलेज से स्नातक किया। बाल रोग विशेषज्ञ सौम्या स्वामीनाथन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से एमडी की डिग्री भी हासिल की है। सौम्या देश की मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ भी हैं और क्लिनिकल केयर और रिसर्च में उनका अनुभव 30 साल का है।
अनीश कपूर
अनीश कपूर
- फोटो : Amar Ujala
अनीश कपूर भारतीय मूल के ब्रिटिश शिल्पकार हैं। ब्रिटेन की सरकार ने अनीश कपूर को 2013 में नाइटहुड की उपाधि दी और भारत सरकार ने 2012 में पद्म विभूषण की उपाधि दी थी।
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ
सत्या नडेला
- फोटो : Amar Ujala
सत्या नडेला: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला ने कंपनी को एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बना दिया है।
अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस
कमला हैरिस
- फोटो : Amar Ujala
कमला हैरिस: हैरिस कैलिफॉर्निया की अटॉर्नी जनरल बनने वाली पहली महिला थीं। कमला हैरिस अमेरिकी सीनेटर बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं।
शांतनु नारायण
शांतनु नारायण
- फोटो : Amar Ujala
शांतनु नारायण: नारायण 2007 में एडोब इंक के सीईओ बने थे। उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें सिलिकॉन वैली का पांचवां सबसे अच्छा सीईओ चुना गया।
गोपीचंद पी हिंदूजा
गोपीनाथ पी हिंदुजा
- फोटो : Amar Ujala
गोपीचंद पी हिंदूजा- ये हिंदूजा ग्रुप के सह-अध्यक्ष हैं। अपने भाई के साथ ये ब्रिटेन के सबसे रईस व्यक्ति हैं।
अजयपाल सिंह बंगा विश्व की प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनी मास्टरकार्ड के अध्यक्ष हैं।
अजय बंगा
- फोटो : Amar Ujala
अजय बंगा: मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने साइबर सिक्युरिटी समिति का सदस्य नियुक्त किया था। अजयपाल सिंह बंगा विश्व की प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनी मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। प्रतिष्ठित मैगजीन हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू द्वारा वर्ष 2014 में जारी विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की सूची में अजय बंगा का नाम भी शामिल था। वे इस सूची में 64वें स्थान पर रहे थे। वे इस सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय मूल के व्यक्ति हैं।
रघुराम राजन आरबीआई के पूर्व गर्वनर
रघुराम राजन
- फोटो : Amar Ujala
रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रह चुके हैं। वे इस समय शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।
गोपीनाथ
गीता गोपीनाथ
- फोटो : Amar Ujala
गीता गोपीनाथ: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ के शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं गीता गोपीनाथ। आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टिना लगार्डे ने उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे अर्थशास्त्रियों में से एक बताया।
लक्ष्मीनिवास मित्तल
लक्ष्मी एन मित्तल
- फोटो : Amar Ujala
लक्ष्मीनिवास मित्तल- आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन और सीईओ हैं। मित्तल एशिया के सबसे रईस लोगों में एक हैं।