प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार को 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वह उद्घाटन सत्र के बाद अपने मॉरीशस के समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ से बातचीत करेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सोमवार को युवा प्रवासी भारतीय दिवस का उद्घाटन किया और कहा कि प्रवासी भारतीयों ने भारत और भारतीयों के बारे में दुनिया की धारणा को नाटकीय रूप से बदला है।
पढ़ें पूरी खबर
पीएनबी घोटाला : संपत्तियों की तलाश में कई देशों के संपर्क में ईडी, पूरी रकम वसूलेगी
भारत की नागरिकता छोड़ने वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूरी रकम वसूलेगी। ईडी समेत कई एजेंसियां इस मामले पर नजर बनाए हैं और विभिन्न देशों से संपर्क में हैं। निदेशालय इस घोटाले में अब तक पांच हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति देश-विदेश में जब्त की जा चुका है।
पढ़ें पूरी खबर
गणतंत्र दिवस परेडः नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने से पहले देख लें रूट
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार को विजय चौक से शुरू होकर लाल किला तक होगा। इसके चलते नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए रूट परिवर्तन किए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
करार हासिल करने को बड़ा दांव, एफ-16 विमान भारत में बनाएगी अमेरिकी रक्षा कंपनी
अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने भारत से रक्षा करार हासिल करने के लिए बड़ा दांव चला है। उसने अपने एफ-16 विमानों की प्रोडक्शन लाइन को अमेरिका से हटाकर भारत में स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। दरअसल लॉकहीड की नजर एफ-16 विमानों के लिए भारत में करीब 20 बिलियन डॉलर के संभावित निर्यात पर है।
पढ़ें पूरी खबर
वाड्रा की मुश्किलें बढ़ीं, मां समेत 12 फरवरी को ईडी के सामने होना होगा पेश
रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में 275 बीघे जमीन के संदिग्ध सौदे की ईडी जांच कर रही है। जोधपुर हाईकोर्ट ने स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए रॉबर्ट वाड्रा, उनकी मां मौरीन वाड्रा समेत फर्म के सभी साझेदारों को 12 फरवरी को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा है।
पढ़ें पूरी खबर