फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के इन देशों में महिलाएं नहीं कर सकतीं ये काम, श्रम कानून में लगाया गया है प्रतिबंध

Sun, 05 Aug 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
दुनिया में यूं तो महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिलाने के लिए सरकारें कई तरह के प्रयास कर रही हैं। लेकिन विश्व बैंक की हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक इतने प्रयास होने के बाद भी दुनिया के 104 देशों के श्रम कानूनों में महिलाओं के साथ भेदभाव किया गया है। इन कानूनों के मुताबिक रोजगार से संबंधित कई कामों को केवल पुरुषों के लिए आरक्षित किया गया है। उन कामों को महिलाएं नहीं कर सकती हैं। दुनिया की 270 करोड़ महिलाओं के पास पुरुषों के समान काम करने के विकल्प नहीं हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किन देशों में महिलाओं के किस तरह के काम करने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन

अर्जेंटीना

2 of 16
अर्जेंटीना में महिलाओं के शराब बेचने पर प्रतिबंध है। वह शराब बिक्री से संबंधित कोई काम नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन

मिस्र

3 of 16
मिस्र में महिलाएं वह काम नहीं कर सकतीं जिनमें उर्वरक, कीटनाशक और हार्मोन्स का इस्तेमाल किया जाता है।

नाईजीरिया

4 of 16
नाईजीरिया में महिलाएं रात के वक्त गैस से संबंधित काम नहीं कर सकतीं।
विज्ञापन

गुनिया

5 of 16
यहां महिलाएं हथौड़ों से संबंधित काम नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन

अजरबैजान

6 of 16
यहां महिलाएं ऐसा काम नहीं कर सकतीं जिनमें सीवेज की सफाई का काम सम्मिलित हो।
विज्ञापन

अंगोला

7 of 16
angol
यहां महिलाएं गैस उत्पादन का काम नहीं कर सकती हैं।

बेलारूस

8 of 16
यहां महिलाएं कीटनाशकों का काम नहीं कर सकतीं।

रूस

9 of 16
यहां महिलाएं रेल ड्राइव नहीं कर सकतीं। इसके अलावा उनपर 455 अन्य तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

मालदोवा

10 of 16
यहां महिलाएं ऐसी बसें नहीं चला सकतीं जिनमें 14 से अधिक सीट हों।

कजाकिस्तान

11 of 16
इस देश की महिलाएं पशुओं से संबंधित कुछ काम नहीं कर सकतीं। जैसे उन्हें काटना। यह उनके लिए नैतिक रूप से अनुचित बताया गया है।

चीन

12 of 16
चीन की महिलाएं मासिक धर्म के दौरान ठंडे पानी में किए जाने वाले ऑपरेशन (कोल्ड वाटर ऑपरेशन) नहीं कर सकतीं।

मलेशिया

13 of 16
मलेशिया में महिलाएं रात के वक्त ट्रेन, सड़क, जहाज और हवाईजहाज आदि वाहनों से सामान और लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं ले जा सकतीं।

बांग्लादेश

14 of 16
यहां महिलाओं को पानी के अंदर किए जाने वाले काम की इजाजद नहीं है। 

मादागास्कर

15 of 16
मादागास्कर में महिलाएं रात के समय बिजली उत्पान का काम नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन

बहराइन

16 of 16
यहां महिलाएं रात में विद्युत शक्ति स्थापित करने संबंधी काम नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें