फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: 12 राज्यों में हालात गंभीर, कुल संक्रमितों में 81 फीसदी है इन राज्यों की हिस्सेदारी

Wed, 05 May 2021 02:18 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • ज्यादा चिंताजनक बने महाराष्ट्र में अब स्थिति में सुधार
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण... - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के कुल सक्रिय मरीजों में 81 फीसदी इन्हीं 12 राज्यों में हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चिंताजनक बने महाराष्ट्र में अब स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन इसे फिलहाल संक्रमण के पीक पर पहुंचने के बाद की स्थिति नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में कुछ दिन पहले एक दिन में 60 हजार से ज्यादा मामले मिल रहे थे। सोमवार को भी यहां 56 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले थे, लेकिन मंगलवार को पिछले एक दिन के संक्रमितों की संख्या 48,621 दर्ज की गई।

हालांकि देश में सभी राज्यों के हिसाब से देखें तो अभी भी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति है। महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक में 44,438 और उत्तर प्रदेश में 29,052 नए मामले मिले हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 34,47,133 कोरोना मरीज हैं, जिनका घर और अस्पतालों में उपचार चल रहा है। यह कुल संक्रमित मरीजों की तुलना में 17 फीसदी हैं। हालांकि मंत्रालय ने कोरोना मृत्युदर 1.10 फीसदी होने का हवाला देते हुए स्थिति नियंत्रण में आने का दावा किया है, लेकिन रोजाना मरने वालों का सामने आ रहा आंकड़ा इस दावे से काफी अलग है।

हालात इस कदर गंभीर हो चुके हैं कि अब केवल दादर नागर हवेली और अरूणाचल प्रदेश ऐसे राज्य हैं, जहां कोरोना से किसी भी मरीज की मौत पिछले एक दिन में नहीं हुई है। बाकी सभी राज्यों में कम से कम एक मरीज की मौत हुई है।

29 करोड़ से ज्यादा हो चुकी हैं जांच
आईसीएमआर के अनुसार, पिछले एक दिन के दौरान देश में 16.63 लाख सैंपल की जांच हुई है, जिनमें 21 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल देश में कुल जांच का आंकड़ा 29.33 करोड़ तक जा पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें