फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma: नहीं होगी त्रिशंकु विधानसभा, सरमा बोले- पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में सरकार बनाएगी NDA

Tue, 28 Feb 2023 03:24 PM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Himanta Biswa Sarma: मेघालय में भाजपा के जीते गए सीटों की संख्या पर विचार करने के बाद सीएम का फैसला किया जाएगा। त्रिपुरा में 16 फरवरी को और नगालैंड तथा मेघालय में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि त्रिपुरा, नगालैंड या मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी जैसा कि कुछ एक्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है। नेडा (NEDA) के संयोजक सरमा ने कहा कि राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का कोई भी सहयोगी कांग्रेस या तृणमूल कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कोई त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी। तीनों राज्यों में राजग की सरकार बनेगी। तीन राज्यों में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि त्रिपुरा और नगालैंड में यथास्थिति बनी रहेगी। नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक ने कहा, 'त्रिपुरा में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा, जबकि हम नगालैंड में गठबंधन सरकार में हैं। 

मेघालय में भाजपा के जीते गए सीटों की संख्या पर विचार करने के बाद सीएम का फैसला किया जाएगा। त्रिपुरा में 16 फरवरी को और नगालैंड तथा मेघालय में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें