फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Warfare: दुनिया में जल्द मशीन और इंसान के बीच होगी लड़ाई; युद्ध की चुनौतियों पर सीडीएस अनिल चौहान का बड़ा बयान

Tue, 12 Nov 2024 11:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध की संभावनाएं फिर विकसित हो रहीं हैं। अब तक लड़ाई इंसान और इंसान के बीच होती रही है। इंसान अच्छी तरह से संरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन
जनरल अनिल चौहान, सीडीएस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने युद्ध की बदलती चुनौतियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब तक लड़ाई हमेशा इंसानों के बीच होती रही है। मगर अब दुनिया एक ऐसे युग में प्रवेश करने जा रही है, जिसमें लड़ाई मशीन और इंसान के बीच होगी। इसके बाद यह लड़ाई मशीनों के बीच होगी। 
विज्ञापन


दिल्ली में मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में हुए कार्यक्रम में सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध की संभावनाएं फिर विकसित हो रहीं हैं। अब तक लड़ाई इंसान और इंसान के बीच होती रही है। इंसान अच्छी तरह से संरक्षित हो सकता है। हथियारों से लैस हो सकता है। उसे एक मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रखा जा सकता है। पहले यह एक घोड़ा हुआ करता था। अब वह हमलावर हेलीकॉप्टर हो सकता है।  इससे साफ है कि लड़ाई हमेशा दो इंसानों के बीच हो सकती है। 

जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अब हम एक ऐसे युग में प्रवेश करने जा रहे हैं, अब लड़ाई मशीन और इंसान के बीच हो सकती है। कल को यह लड़ाई मशीन और मशीन के बीच हो सकती है। युद्ध क्षेत्र में यह बड़ा बदलाव केवल रोबोटिक्स की वजह से होने जा रहे हैं। सीडीएस ने कार्यक्रम में अंतरिक्ष और साइबरस्पेस जैसे क्षेत्रों के बारे में भी बात की, जो भविष्य के युद्धों के लिए प्रमुख क्षेत्र हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें