फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के कार्यक्रम में राहुल गांधी के जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता : खड़गे

Wed, 29 Aug 2018 10:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि आरएसएस के कार्यक्रम में राहुल गांधी या किसी अन्य सदस्य के जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। 2019 के चुनावों से पहले महाराष्ट्र और मुंबई के पार्टी कार्यकर्ताओं से बुधवार को खड़गे ने मुलाकात की। 

विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए खड़गे ने कहा कि पहले निमंत्रण पत्र तो आने दीजिए। यह निमंत्रण चुनावों को ध्यान में रखकर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साथ कांग्रेस की वैचारिक लड़ाई है। 

भाजपा और भगवा संगठन को सत्ता से बाहर रखने के लिए पार्टी ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री का पद तक छोड़ दिया। उन्होंने आरएसएस की विचारधारा को देश, दलित और अन्य वंचित तबकों के लिए जहर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें