अहमदाबाद के चायवाले से फाइनेंसर बने किशोर भजियावाला के बारे में तो अभी आप भूले नहीं होंगे न, वही जिनके पास से कुल 400 करोड़ की संपति के बाद आयकर विभाग ने उन्हें निशाने पर ले रखा है। उन्हीं भाजीवाला के खिलाफ अब आयकर विभाग को नई जानकारी हाथ लगी है, विभाग को उनके और उनके परिजनों के विभिन्न बैंकों में कुल 56 खातों को पता चला है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामले में सीबीआई और आयकर विभाग की ओर से मामले में भजियावाला और उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एफआईआर के अनुसार भजियावाला और उनके परिवार के विभिन्न बैंकों में 56 से ज्यादा खाते हैं। इनमें से 16 प्राइवेट बैंकों में और 13 सरकारी बैंकों में है। जबकि 27 अकाउंट सूरत के कोपरेटिव बैंकों में हैं।
मामले में सीबीआई ने सोमवार को सूरत निवासी किशोर भजियावाला के दो बेटों जिग्नेश और विलास के अलावा सूरत कॉपरेटिव बैंक के सीनियर मैनेजर पंकज भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उनसे पूछताछ की।
सीबीआई ने रविवार को और ईडी ने इतने बैंकों में खाते होने के संबंध में सोमवार को भजियावाला से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार सूरत के कॉपरेटिव बैंक के लॉकर नंबर 1550 और अन्य लॉकर से मिले 2000 के नए नोटों के रूप में मिली 97.84 लाख रुपये की नकदी के बारे में पूछताछ की।