फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशरत जहां विवाद: चिदंबरम और पिल्लई से कमेटी ने नहीं की पूछताछ

Sat, 18 Jun 2016 04:29 AM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने पर हो रहा विचार - फोटो : PTI
विज्ञापन
इशरत जहां के आतंकी होने या न होने संबंधी गायब कागजात की जांच के सिलसिले में गृह मंत्रालय की एक सदस्यीय कमेटी ने मामले के दो अहम कड़ी से पूछताछ नहीं की। यह कड़ी हैं पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम और अपने बयान से विवाद खड़ा करने वाले तत्कालीन गृह सचिव जी के पिल्लई।
विज्ञापन


कमेटी के सदस्य और संयुक्त सचिव बी के प्रसाद ने कहा है कि उन्होंने जी के पिल्लई से कोई पूछताछ नहीं की है। वहीं, गृह मंत्रालय कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने पर विचार कर रहा है।

हालांकि मंत्रालय में सुगबुगाहट है कि इस सिलसिले में प्रसाद पिल्लई से अनौपचारिक तौर पर मिलने जरूर गए थे। पिल्लई ने इस बात पर चुप्पी साध रखी है। अमर उजाला की ओर से पूछे गए सवाल का पिल्लई ने जवाब नहीं दिया। इससे जुड़े सभी विवादों को दरकिनार करते हुए गृह मंत्रालय इस कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


गृह सचिव राजीव महर्षि और गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक दो दिन में यह फैसला ले लेंगे। उधर जांच के सिलसिले में प्रसाद और पूर्व निदेशक अशोक कुमार की बातचीत के टेप से साफ हो गया है कि मामले को रिकॉर्ड पर लाने से पहले सिखाने-पढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन गृह मंत्रालय के आला अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब गृह मंत्रालय एक रिपोर्टर की फोन पर की गई बातचीत टेप करने की घटना को जांच कर उसे ज्यादा तूल देने के मूड में नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें