फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप उज्ज्वल की बढ़ी मुसीबत, लालबत्ती के बाद गनर का रुतबा भी गया

Fri, 10 Jun 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कुलदीप उज्ज्वल से गनर का रुतबा भी चला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में लालबत्ती गंवा चुके सपा नेता कुलदीप उज्ज्वल से गनर का रुतबा भी चला गया। बृहस्पतिवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरआई ने उनकी सुरक्षा में तैनात दो गनर हटा लिये।
विज्ञापन


सपा के बागपत विधानसभा प्रत्याशी कुलदीप उज्ज्वल पर दो दिन पहले बागपत के डीपीआरओ को गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगा था। साथ ही बागपत के सीडीओ और डीएम से अभद्र भाषा का प्रयोग करने संबंधी ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में बुधवार को प्रदेश सरकार ने उन्हें मद्य निषेध परिषद अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया था।

लालबत्ती छिनने के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरआई को उनकी सुरक्षा में तैनात दोनों गनर हटाने के निर्देश दिए। साथ ही एलआईयू के एक अधिकारी ने भी सपा नेता के गनर के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद उनकी सुरक्षा में लगे दोनों गनर ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में आमद दर्ज करा दी।
विज्ञापन


एक घंटे में लाइन न पहुंचे तो सस्पेंड
सपा नेता से लालबत्ती छिनने के बाद ही उनके गनर हटाने को लेकर चर्चा होने लगी थी।  बृहस्पतिवार सुबह एक अधिकारी ने आदेश दिया कि यदि एक घंटे में दोनों गनर लाइन नहीं पहुंचे तो निलंबन की कार्रवाई की जाए। इसके बाद दोनों सिपाही पुलिस लाइन पहुंच गए।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कुलदीप उज्ज्वल की सुरक्षा में लगे दोनों गनर वापस बुला लिये गये हैं। इनमें से एक मुजफ्फरनगर जिले से संबद्ध था। हालांकि, दोनों सिपाहियों ने लाइन में अपनी आमद दर्ज करा दी है, जिसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

-सत्यप्रकाश शर्मा, आरआई पुलिस लाइन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें