फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद के निजाम की बेशकीमती चीजें मुंबई से मिलीं, दो गिरफ्तार

Wed, 12 Sep 2018 04:53 AM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
Hyderabad
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस ने यहां निजाम म्यूजियम से प्राचीन वस्तुओं की चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हीरा जड़ित सोने का टिफिन बॉक्स, रूबी, हीरे और पन्ना जड़ित कप, प्याला और एक चम्मच समेत बहुमूल्य वस्तुओं को बरामद किया गया है।
विज्ञापन


ये वस्तुएं 7वें निजाम नवाब मीर उस्मान अली खान से जुड़ी हैं। एक अधिकारी ने बताया, ‘सभी चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया गया है. दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।’ मालूम हो कि पुरानी हवेली स्थित निजाम म्यूजियम की तीसरी गैलरी से 2 सितंबर को चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस चोरी का पता लगाने के लिए 15 स्पेशल टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें