फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया बदल रही है, ऐसे में न्यायपालिका को उम्मीदों में बदलाव के साथ तालमेल की जरूरत: जस्टिस कौल

Sun, 23 Feb 2020 11:38 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जस्टिस संजय किशन कौल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजय किशन कौल ने रविवार को कहा कि दुनिया बदल रही है, ऐसे में न्यायपालिका को भी समाज की उम्मीदों में बदलाव के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन के समापन पर धन्यवाद भाषण देते हुए जस्टिस कौल ने कहा कि दुनिया में न्यायपालिकाएं सामाजिक परिवर्तन, सूचना और संचार तकनीक के क्षेत्र में हो रहे विकास, विविधता निर्माण और भेदभाव के खात्मे में अहम भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सही अर्थों में न्यायपालिका प्रक्रिया को लचीला और गतिशील बनाने के लिए न्यायसंगत व्यवस्था को अपनाना होगा ताकि शक्तिशाली, स्थिर और संयमित प्रभाव की भूमिका को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून का नियम जनता के विश्वास के साथ स्थापित किया जा सकता है और न्यायपालिका समाज में हो रहे बदलाव और सबसे वंचित लोगों की जरूरतों से बेखबर नहीं हो सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें