मंदसौर में सामूहिक बलात्कार की पीड़ित सात वर्षीय बच्ची की तस्वीर खींचने के आरोप में पुलिस ने शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) की एक सीनियर नर्स को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता के वॉर्ड के पास तैनात पुलिस कर्मियों को बुधवार को सूचना मिली थी कि सीनियर नर्स रमा कुशवाहा (50) ने अपने मोबाइल कैमरे से पीड़ित बच्ची और उसके इलाज से जुड़े दस्तावेजों के फोटो खींचे हैं। नर्स शायद ये तस्वीरें किसी अन्य को भेजना चाहती थी। मामले में फिलहाल नर्स से पूछताछ जारी है।
फंस चुके हैं राजद नेता
बिहार के गया जिले में राजद के दो विधायक रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने और जबर्दस्ती उनकी तस्वीर खींचने के मामले में फंस चुके हैं। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें इन नेताओं को पीड़िता को जबर्दस्ती गाड़ी से उतारते देखा गया था। पीड़िता के बार-बार मना करने के बावजूद उससे ऐसा करने के लिए कहा जा रहा था।