फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्रालय तय करेगा कि ITI खुलेंगी की नहीं, केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय ने लिखा पत्र

Sun, 19 Jul 2020 03:52 AM IST
अवधेश कुमार सीमा शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social media
विज्ञापन
देश के सभी 15 हजार इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) को खोलने का फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय करेगा। केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय ने आईटीआई खोलने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। यदि केंद्रीय गृह मंत्रालय एक अगस्त को अनलॉक-3 संबंधी दिशा-निर्देशों में आईटीआई खोलने की अनुमति देता है तो पहले चार हफ्तों की अनिवार्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होगी। उसके बाद फाइनल परीक्षा की डेट तय की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, कोविड-19 के चलते मार्च में ही देश के अधिकतर आईटीआई परिसरों को कोरोना आइसोलेशन सेंटर में तब्दील किया गया था। हालांकि अब अधिकतर आईटीआई कैंपस से आइसोलेशन सेंटर को हटा दिए गए हैं। इसी के बाद मंत्रालय ने आईटीआई के अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन

चार हफ्तों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग:

केंद्रीय गृहमंत्रालय से आईटीआई खोलने की अनुमति मिलने के बाद चार हफ्तों की अनिवार्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होगी। आईटीआई में फाइनल ईयर छात्रों की घर बैठे ऑनलाइन क्लास चल रही है। हालांकि आईटीआई में प्रैक्टिकल के बिना परीक्षा रिजल्ट नहीं निकाले जा सकते। इसीलिए मार्च में अचानक कोरोना लॉकडाउन के कारण प्रैक्टिकल ट्रेनिंग बीच में छूट गई थी। इसलिए ट्रेनिंग पूरी होने के बाद परीक्षा की डेटशीट तैयार होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें