फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कल से मिलेगा 1,000 रुपये का मासिक भत्ता

Mon, 01 Oct 2018 03:21 PM IST
भाषा, अमरावती
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को मंगलवार से 1,000 रुपये का मासिक बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू मंगलवार को ‘मुख्यमंत्री युवा नेस्तम’ योजना का आधिकारिक रूप से शुभारंभ करने जा रहे हैं। योजना के वेब पोर्टल पर दो लाख से अधिक बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं। 

विज्ञापन


इस योजना का उद्देश्य ऐसे युवाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है जो अभी बेरोजगार हैं। तेलुगूदेशम पार्टी ने 2014 के अपनी चुनावी घोषणापत्र में इसका वादा किया था। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मौके पर लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता प्रमाणपत्र देंगे। 

वह लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इस कार्यक्रम में 13 जिलों के 400 लाभार्थी शामिल होंगे। किया मोटर्स, फॉक्सकॉन और अमारा राजा जैसी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें