फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद की कमी और अन्य बीमारियों से जूझते हैं देश के अधिकांश ट्रक चालक: अध्ययन

Wed, 20 Jun 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में ट्रक चालक लंबी दूरी की यात्रा के कारण नींद की कमी की समस्या से जूझते हैं। एक अध्ययन में यह बात कही गयी है। कांतर आईएमआरबी द्वारा कैस्ट्रोल इंडिया के साथ मिलकर किये गये महीने भर लंबे शोध में पता चला है कि कार्य के दौरान 23 प्रतिशत ट्रक चालक नींद की कमी की समस्या का सामना करते हैं। 

विज्ञापन


एक हाजर ट्रक चालकों को लेकर किये अध्ययन के अनुसार , करीब 25 प्रतिशत ट्रक चालक कार्य के दौरान दो या दो घंटे प्रतिदिन से कम नींद लेते हैं। वहीं 35 प्रतिशत ट्रक चालक एक दिन में महज दो से चार घंटे सोते हैं। 

सर्वेक्षण के अनुसार 81 प्रतिशत चालक ट्रक में ही सोया करते हैं जबकि 10 प्रतिशत ट्रक चालक सड़क पर आरात फरमाते हैं। अध्ययन में कहा गया कि 53 प्रतिशत ट्रक चालक शारीरिक एवं मानसिक तनाव समेत वाहन चलाने से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें