मी-टू कैंपेन पर आखिरकार कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करके इस अभियान को समर्थन दिया है। राहुल ने लिखा है कि अब समय आ गया है जब सभी को सीखना होगा कि महिलाओं का सम्मान कैसे करें और उनसे गरिमा से पेश आएं। राहुल ने कहा कि मुझे खुशी है कि ऐसा न करने वालों के लिए समाज में जगह अब समाप्त हो रही है। बदलाव लाने के लिए सच को जोरदार और स्पष्ट तरीके से बोला जाना चाहिए।
दूसरी ओर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग के साथ मोदी सरकार को इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ स्पष्टीकरण की मांग की है। महासचिव हरीश रावत का कहना है कि अकबर के खिलाफ नौ महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है। जबकि सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।