फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर बिक्री को लेकर तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Sat, 09 May 2020 04:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट की तरफ से शराब स्टोर पर बिक्री की पाबंदियों के आदेश को शनिवार को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बता दें कि हाईकोर्ट ने शराब के स्टोर्स पर की जा रही बिक्री को कोरोना वायरस महामारी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन बताया था। इस दौरान कोर्ट ने राज्य में चल रहे शराब के आउटलेट को बंद करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था, जिसमें कहा गया था कि दुकानों पर भारी भीड़ थी और लोगों (शराब खरीदे गए ग्राहकों) की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया था। हालांकि, यह ऑनलाइन मोड के जरिए शराब की घरों तक की जाने वाली डिलीवरी की अनुमति देता है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी शराब की दुकानों पर लगने वाली भारी भीड़ पर ध्यान दिया था और शुक्रवार को राज्यों से कहा था कि वे कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन अवधि के दौरान शराब की सीधी बिक्री की जगह इसकी ऑनलाइन बिक्री और होम डिलीवरी पर विचार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें