शिवा स्मारक समिति के अध्यक्ष विनायक मेटे ने बताया कि 190 मीटर ऊंचा शिवा जी का स्मारक दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगा। हालांकि, आधार को मिलाने पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई अधिक रहेगी। वहीं, सरदार पचेल की मूर्ति सीधी खड़ी है, जबकि शिवा स्मारक में घोड़े और तलवार की ऊंचाई भी सम्मिलित है।
जानकारी के मुताबिक शिवा स्मारक में मूर्ति के अलावा संग्रहालय, थिएटर और अस्पताल का निर्माण भी होगा। तय योजना के हिसाब से यह 2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पास सबसे ऊंची मूर्ति होने का खिताब तीन साल तक ही रहेगा।
शिवा स्मारक के डिजाइन को लेकर कुछ पर्यावरणविदों ने आपत्ति जताई है। दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होने का खिताब किसे मिलेगा यह तो तब ही पता चलेगा जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। लेकिन, खिताब किसे भी मिले यह खिताब रहना भारत की झोली में ही है।