देश में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए बनाई जाने वाली संवैधानिक संस्था लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए लोकपाल सर्च कमेटी ने आवेदन मांगे हैं। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली सर्च कमेटी ने इस संबंध में योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है।
मालूम हो कि पिछले दिनों इस प्रक्रिया की कवायद शुरू हुई थी। बीते बुधवार को कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी थी। मंत्रालय ने कहा था कि सर्च कमेटी एक पखवाड़े के अंदर बैठक करेगी और आगे के मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने दिया फरवरी अंत तक का समय
मालूम हो कि बीते 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों के प्रस्तावित नामों की सूची सौंपने के लिए चयन समिति को फरवरी अंत तक का वक्त दिया था। इसके बाद बीते 29 जनवरी को पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित आठ सदस्यीय सर्च कमेटी की पहली बैठक हुई थी।
मालूम हो कि सरकारी सेवकों के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त के गठन संबंधी कानून वर्ष 2013 में पारित हुआ था।