गुजरात राज्यसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद राजनैतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक एनसीपी, जेडीयू और भाजपा के विद्रोही नेताओं ने कुल 3 वोट देने का दावा किया था लेकिन इनमें से केवल एक ही वोट कांग्रेस के पक्ष में पड़ा है।
1 NCP,1 JDU&1 BJP rebel claim to have given vote to Ahmed Patel,but only 1 vote out of the three was cast in his favour: Congress sources— ANI (@ANI) August 9, 2017
सूत्रों ने यह भी कहा कि हम उन तीनों विधायकों को धन्यवाद कहेंगे जिन्होंने सार्वजनिक तौर पर अहमद पटेल को समर्थन देने की घोषणा की थी।
Will not indulge in checking their claims and infact thank all the three who announced their support to Ahmed Patel publicly: Cong sources— ANI (@ANI) August 9, 2017
वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की जीत है। हमने सुनिश्चित किया है कि शासन हमेशा कानून का होता है।
It is a triumph of our democratic system, we ensured rule of law prevails: Shashi Tharoor,Congress #AhmedPatel #GujaratRSPolls pic.twitter.com/2zf9UqO4Ph— ANI (@ANI) August 9, 2017