फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंड रोवर ने शुरू की नई डिस्कवरी की बुकिंग

Wed, 09 Aug 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स की सहयोगी इकाई जगुआर लैंड रोवर ने लैंड रोवर डिस्कवरी की पांचवीं पीढ़ी की बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 68.05 लाख रुपये होगी।
विज्ञापन

 
कंपनी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि ये नई डिस्कवरी कार देश में बिक्री के लिए नवंबर 2017 से उपलब्ध होगी। इसे कंपनी के 25 अधिकृत विक्रेताओं के पास जाकर या ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

बता दें कि नई डिस्कवराी में डीजल एवं पेट्रोल दोनों इंजन का विकल्प मिलता है। कार में 3.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल वी6 इंजन लगा है, जो कार को 340एचपी की  ताकत और 450 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। वहीं 3.0 लीटर का वी6 डीजल इंजन कार को 285 एचपी और 600 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही इंजन के साथ फोर व्हील ड्राइव और 8 स्पीड ऑटो गियरबॉक्स दिया है। कार के टॉप वेरिएंट की कीमत 1.03 करोड़ तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें