फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन का पद छह महीने से पड़ा है खाली

Tue, 01 Sep 2020 06:46 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीड़ितों से मिली एससी-एसटी आयोग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के चेयरमैन का पद पिछले छह महीने से खाली पड़ा है। इतना ही नहीं इस आयोग के उप चेयरमैन और तीन सदस्यों के पद भी रिक्त हैं। आदिवासियों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने संबंधी शिकायतों की जांच करने वाले सांविधानिक संस्था में खाली पदों को भरने में सरकार नाकाम रही है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के चलते नियुक्ति में देरी हुई है।

विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन, उप चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा तीन साल के लिए की जाती है। चेयरमैन का रैंक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और उप चेयरमैन का रैंक राज्य मंत्री की होती है जबकि सदस्यों की रैंक केंद्र सरकार के सचिव के समकक्ष होती है। भाजपा नेता नंद कुमार साय का एनसीएसटी चेयरमैन के तौर पर कार्यकाल 27 फरवरी को पूरा हो गया था जबकि उप चेयरमैन का पद पिछले साल जुलाई से खाली है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें