फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन को तोड़ने वाला शख्स आज घंटों तक देता है लोगों को नियम पालन करने की सीख

Fri, 17 Apr 2020 05:05 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में इन दिनों एक व्यक्ति लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूक कर रहा है। दरअसल कुछ दिनों पहले यही आदमी लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर कोलकाता की सड़कों पर घूम रहा था, फिर जब पुलिस ने इसे रोका था तब यह उल्टा ही पुलिसकर्मियों को गाली देने लगा था। ऐसे में जब इसे अदालत में पेश किया गया तब इसे अपनी गलती का अहसास हुआ, जहां कोर्ट ने इसे कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने के शर्त पर जमानत दिया था।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोलकाता के कराया इलाके में रहने वाला यह व्यक्ति 11 अप्रैल को अपने घर से दुपहिया वाहन पर निकला, जहां इसे चारू बाजार इलाके में रोका गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह लॉकडाउन के बावजूद घर से लगभग सात किलोमीटर की यात्रा पर निकल गया। इसके बाद जब पुलिस ने उससे बाहर निकलने का कारण पूछा तो उसके पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। इस दौरान उसने चौकी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर दुर्व्यवहार भी किया।
विज्ञापन


चारू मार्केट पुलिस स्टेशन की तरफ से उसके खिलाफ लाए गए आरोपों के मुताबिक इस शख्स के पास गाड़ी के कागजात भी नहीं थे। इसके अलावा उसने भागने की कोशिश भी की।

इस व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (लोक सेवक की तरफ से घोषित आदेश की अवहेलना) और 353 (एक लोकसेवक पर आपराधिक बल का उपयोग करने के लिए उसे हिरासत में लेने से रोकने के लिए अवज्ञा) के तहत गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इसे अलीपुर अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। 

इस दौरान मजिस्ट्रेट ने जमानत देते समय, उसे एक सप्ताह के लिए दिन में दो घंटे कोविड-19 पर सामाजिक जागरूकता में भाग लेने का निर्देश दिया।

अधिकारी ने कहा कि उसे अपनी मूर्खता का एहसास हुआ, जिसके बाद यह आदमी रोजाना सुबह 8 बजे दक्षिण कोलकाता में एक निर्दिष्ट पुलिस चौकी में जा रहा है और दोपहर 1 बजे तक अपनी ड्यूटी निभा रहा है। यह व्यक्ति अदालत की तरफ से दिए गए दो घंटे के आदेश से भी ज्यादा अपनी सेवा दे रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह व्यक्ति लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की सलाह दे रहा है। ताकी, कोरोनो वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकारी निर्देशों का पालन किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें