फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का मालिक दलित रिक्शा चालक गायब, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 25 Sep 2016 05:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, किशनी (मैनपुरी)
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
एक दलित रिक्शा चालक के अचानक गायब होने के बाद पुलिस ने तलाश की लेकिन चालक नहीं मिला। वहीं हरियाली प्रोजेक्ट के समीप रिक्शा चालक के कपडे़ और रिक्शा मिलने के बाद परिवारीजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। लापता रिक्शा चालक करोड़ों की जमीन का मालिक बताया जाता है।   
विज्ञापन


मोहल्ला गढ़ी निवासी बालिस्टर सिंह कठेरिया (36) गुरुवार रात सात बजे लापता हो गए। परिवारीजनों के मुताबिक किसी ने फोन कर उन्हें हरी सिंहपुर मार्ग पर डालडा की गाड़ी पलटने की सूचना दी थी। उन्हें माल को रिक्शा पर लादकर ले जाने के लिए बुलाया। उक्त फोन कॉल के बाद वह  रिक्शा लेकर बताए गए स्थान पर चला गया। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। 

शुक्रवार सुबह वन विभाग कार्यालय के समीप झाड़ियों के सामने उनका लोडर रिक्शा खड़ा मिला। कुछ दूरी पर उनके कपडे़, तौलिया, चप्पलें और गले में पड़ा काला धागा आदि सामान मिला। अनहोनी की आशंका के बीच परिवारीजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष एसआर गौतम ने पुलिस बल के साथ बालिस्टर की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिस्टर कठेरिया के नाम करोड़ों की जमीन है

- फोटो : demo
एक कुंआ में फायरब्रिगेड से कांटा डलवाया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने कई घंटों तक ग्रामीणों के साथ क्षेत्र में कांबिंग की लेकिन रिक्शा चालक को कोई पता नहीं लग सका। पुत्र शिवा की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश में जुट गई है। वन विभाग के जंगलों में सैकड़ों ग्रामीण देर रात तक तलाश में जुटे रहे।

लापता रिक्शा चालक बालिस्टर कठेरिया के नाम करोड़ों की जमीन है। उसकी तलाश के पीछे कई ग्रामीणों का अपना हित भी जुड़ा हुआ है। कई लोगों ने डबल बैनामा के कारण अपनी जमीनें उसके नाम करा रखी हैं। उसके गायब होने के बाद उक्त लोगों की नींद उड़ गई है। बालिस्टर का एक पुत्र भी है जो कि नाबालिग है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें