फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद का मॉनसून सत्र जल्दी होगा शुरू, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने तैयारियों पर की चर्चा

Thu, 27 Aug 2020 08:38 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच संसद के मॉनसून सत्र को जल्दी ही शुरू करने की तैयारी चल रही है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार कई तरह के सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में आगामी मानसून सत्र की व्यवस्था को लेकर सीपीडब्लूडी और एनडीएमसी के प्रतिनिधियों के साथ लोकसभा और राज्यसभा के सचिव जनरलों की एक बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा स्पीकर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सत्र के दौरान सामाजिक दूरी और अन्य कोविड-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध तरीके से व्यवस्था की जाए। उन्होंने सुरक्षा और सफाई के लिए उचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें