राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सबसे बड़ी नीति निर्धारक समिति अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की बैठक 19 और 20 मार्च को होगी। संघ की विज्ञप्ति के अनुसार देश के विभिन्न शहरों में एबीपीएस की साल में एक बार बैठक होती है। कर्नाटक में यह इसकी 8वीं बैठक होने जा रही है।
संघ की ओर से कहा गया है कि बैठक में आरएसएस के काम को अनछुए स्थानों तक पहुंचाने पर चर्चा होगी साथ ही सांगठनिक कार्यों के विस्तार और उसे सुदृढ़ करने पर भी चर्चा होगी।
बैठक में संघ के सांगठनिक कार्यों के तहत शाखाओं में सुधार लाने, प्रशिक्षण शिविरों को बढ़ाने और नए प्रयोगों और अनुभवों को साझा करने पर विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि चर्चा करेंगे। बैठक के दौरान संघ के चुने हुए प्रतिनिधि और विभिन्न सदस्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव भी पारित करेंगे। एबीपीएस की बैठक के लिए महिला प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है।