फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे का बाजार : नाइट लाइफ से भरेगी महाराष्ट्र सरकार की तिजोरी

Fri, 08 Jul 2016 04:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमेंट अधिनियम-2016 की मंजूरी के बाद 24 घंटे बाजार खुले रखने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि महाराष्ट्र सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है लेकिन अधिकारियों की माने तो जल्द ही इस पर अमल किया जायेगा। खासतौर पर मुंबई सहित राज्य के बड़े शहरों में होटल, रेस्टोरेंट, मॉल व सिनेमा घरों के 24 घंटे के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे होटल इंडस्ट्री में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


24 घंटे बाजार खुले रखने से महाराष्ट्र सरकार की आय में काफी इजाफ़ा होगा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया (एचआरएडब्लूआई) का कहना है कि इससे न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा बल्कि महाराष्ट्र सरकार की तिजोरी में सालाना 603 करोड़ अतिरिक्त जमा होगा।

एचआरएडब्लूआई के पूर्व अध्यक्ष कमलेश बारोट का कहना है कि यूरोप व यूनाइटेड स्टेट के पर्यटकों को वहां की संस्कृति की वजह से रात्रि के समय घूमना अधिक पसंद है।  देश में आने वाले कुल विदेशी पर्यटकों में से 33 फीसदी पर्यटक महाराष्ट्र से आते हैं जिनकी संख्या सालाना 1.8 मिलियन है।  
विज्ञापन


इस लिहाज से महाराष्ट्र के शहरों में नाइट लाइफ शुरू होने से महाराष्ट्र सरकार को करीब 603 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व मिल सकेगा। आरएडब्लूआई ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा व गुजरात की राज्य सरकारें केंद्र के इस कानून को अपने राज्यों में जल्द लागू करेंगी।

एचआरएडब्लूआई के अध्यक्ष भरत मलकानी का कहना है कि हमारे संगठन ने कुछ साल पहले मुंबई की नाइट लाइफ के लिए बाजार 24 घंटे खुले रखने की मांग की थी। अब केंद्र सरकार ने इससे संबंधित विधेयक को मंजूरी दे दी है।

यदि महाराष्ट्र सरकार इस कानून पर अमल करती है, तो इससे रोजगार बढ़ने के साथ-साथ सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। मलकानी ने कहा कि हम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग करेंगे कि वे केंद्र के इस कानून को अमल में लाने के लिए सकारात्मक रुख अपनाएं। उन्होंने बताया कि पिछले साल मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और मुंबई पुलिस ने हमारे इस प्रस्ताव पर सैद्धातिक रूप से सहमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें