फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन मामले में वरुण गांधी को नोटिस

Thu, 07 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
वरुण गांधी - फोटो : amar ujala bureau
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन मामले में दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ दायर अपील की सुनवाई के लिए उपस्थित न होने पर सांसद वरुण गांधी को लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में वरुण गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में सदर और बरखेड़ा कोतवाली में मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मुकदमों में उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया था। इसके खिलाफ असद हयात ने अपील दायर की थी।

इस अपील पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने सांसद वरुण गांधी को समन जारी किए लेकिन अब तक समन रिसीव नहीं हुए। बुधवार को इस मामले की सुनवाई हुई। इसमें सांसद वरुण गांधी को लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। असद हयात के अधिवक्ता के अनुसार सांसद होने के बाद भी समन रिसीव न करने पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें