फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुयायियों के विरोध के बीच केरल सरकार ने मुलानथुरुथी स्थित एक चर्च को कब्जे में लिया

Tue, 18 Aug 2020 02:58 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
विज्ञापन
Church सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल सरकार ने मुलानथुरुथी स्थित एक चर्च को सोमवार तड़के कब्जे में ले लिया। इस दौरान प्रशासन को जेकोबाइट चर्च के अनुयायियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बताया यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के 2017 के आदेश के तहत की गई है। उस आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने 1,100 से अधिक चर्चों का कब्जा प्रतिद्वंद्वी रूढ़िवाद धड़े को दे दिया था। पुलिस केरल हाईकोर्ट के हाल के उस आदेश की प्रति लेकर मुख्य चर्च में दाखिल हुई जिसमें इसका कब्जा लेने का निर्देश था। यह निर्देश अदालत ने रूढ़वादी पादरी की अवमानना याचिका पर दिया था।

विज्ञापन


जेकोबाइट चर्च के सैकड़ों अनुयायी और पादरी रविवार रात से चर्च के भीतर और बाहर जमा हो गए थे। उन्होंने चर्च के गेट को अंदर से बंद कर दिया था ताकि पुलिस कब्जा न कर सके। इसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए कटर की मदद से गेट को खोल कर अंदर प्रवेश कर चर्च को अपने कब्जे में लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए पीपीई किट भी पहन रखा था। जेकोबाइट चर्च ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। गिरजाघर की ओर से आरोप लगाया गया कि इस कार्रवाई में कई पादरी और अनुयायी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें