फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द कश्मीर फाइल्स’: निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा- एफसीसी, पीसीआई ने अलोकतांत्रिक ढंग से किया प्रतिबंधित

Thu, 05 May 2022 06:32 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने वालों ने ही उनकी अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली। उन्होंने कहा कि एफसीसी ने उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया और कहा कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पीसीआई से बात करें। पीसीआई ने भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब (एफसीसी) और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने उन्हें अलोकतांत्रिक तरीके से प्रतिबंधित किया है, लेकिन वह हार नहीं मानेंगे। इस मामले में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दरअसल एफसीसी और पीसीआई ने उन्हें अपने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की इजाजत नहीं दी थी।

विज्ञापन


अग्निहोत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने वालों ने ही उनकी अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली। उन्होंने कहा कि एफसीसी ने उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया और कहा कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पीसीआई से बात करें। पीसीआई के भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने के बाद उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया कि कमाल है...प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी कार्यक्रम रद्द कर दिया। लोकतंत्र के पहरेदार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मसीहा ने न केवल मुझ पर अलोकतांत्रिक रूप से पाबंदी लगा दी बल्कि झूठ भी बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक ओपन हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

दिल्ली के ली मेरिडियन में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
एक व्हाट्सएप संदेश में उन्होंने कहा कि सभी लोकतांत्रिक और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के समर्थकों, मीडियाकर्मियों, संवाददाताओं, पत्रकारों और कश्मीर नरसंहार पीड़ितों के लिए सहानुभूति रखने वाले बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े तीन बजे दिल्ली के ली मेरिडियन में आमंत्रित हैं। इससे पहले मंगलवार को एक वीडियो में उन्होंने एफसीसी पर आरोप लगाया था कि वह एक नफरती अभियान का शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा था कि वह उसी दिन एक वैकल्पिक स्थल पीसीआई में ओपन हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन


पीसीआई ने कहा, बुकिंग क्लब के सदस्य द्वारा ही कराई जा सकती है
पीसीआई के ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि क्लब केवल पहले बुकिंग कराने पर ही संवाददाता सम्मेलन की अनुमति देता है। इसकी एक प्रक्रिया है और यह बुकिंग, क्लब के सदस्य द्वारा ही कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें