फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडी शो 'द कपिल..' के लेखक का बयान, सिद्धू नहीं तो कौन ?

Thu, 23 Mar 2017 11:07 AM IST
amarujala.com, Presented By: विजय जैन
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब के स्‍थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’में काम करने पर संशय हो, लेकिन शो के राइटर ऐसा नहीं मानते। राइटर गौरव भल्ला कहते हैं कि नवजोत सिद्धू उनके शो के उतने ही प्रमुख किरदार हैं, जितने की कपिल। हमने अभी तक ऐसा कुछ नहीं सोचा कि नवजोत सिद्धू हमारे शो में आगे काम नहीं करेंगे। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सिद्धू को शो में काम करने की कानूनी मंजूरी मिलेगी। 
विज्ञापन


उधर, नवजोत सिद्धू भी इसबात पर अड़े हैं कि वे मंत्रालय की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ टीवी शो में काम करना जारी रखना चाहते हैं। आज सुबह ही सिद्धू इस मद्दे पर फिर बोले थे। इस बार उन्होंने बादल पर निशाना साधा और कहा कि क्या मुझे बादल की तरह बसें चलानी चाहिएं या भ्रष्टाचार करना चाहिए। उन्होंने फिर कहा कि अगर मैं महीने में चार दिन रात में काम करूं तो किसी के पेट में क्यों तकलीफ हो रही है। 

इससे पहले शाम को भी कपिल शर्मा के शो में काम करने को लेकर उन्होंने कहा था कि कि मैं शाम को क्या करता हूं यह मेरा व्यक्तिगत मामला है। किसी कार्यक्रम में काम करना ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के दायरे में नहीं आता है। मैं सातों दिन सुबह से शाम 6 बजे तक काम करता हूं। 6 के बाद क्या काम करता हूं इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर और नवजोत सिद्धू की बीच खिंची हैं तलवारें !

कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजो​त सिद्ध्
गौरतलब है कि पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर और कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू में सबकुछ सही नहीं चल रहा। सिद्धू मंत्री बनने के साथ-साथ कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’में काम जारी रखना चाहते हैं। इस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि इसे लेकर वह कानूनी सलाह लेंगे। 

अमरिंदर सिंह का कहना है कि सिद्धू को टीवी शो में काम करना चाहिए या नहीं इस पर वह एडवोकेट जनरल की राय मांगेंगे। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि संविधान की इस बारे में क्या राय है। हम अपने वकील से पूछेंगे कि मंत्री रहकर क्या कोई अलग से काम कर सकता है, जो वो करना चाहता हो। 

अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से कानून पर निर्भर करता है और वो नहीं जानते कि ये हितों का टकराव है या नहीं। उन्होंने कहा है कि वो पहले वकील से राय लेंगे तभी उसके बाद सिंद्धू से बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें