फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने कैराना पर यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट

Wed, 15 Jun 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से कैराना से पलायन की घटना और वहां के मौजूदा हालात की पूरी रिपोर्ट तलब की है। गृह मंत्रालय के मुताबिक कैराना के हालात  सामान्य करने के लिए केंद्र हर मदद देने को तैयार है, लेकिन कानून व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी आखिरकार राज्य सरकार की है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक शुरू में मीडिया रिपोर्ट से यह भ्रांति फैली कि कैराना से सांप्रदायिक वजह से बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। वहां से आ रही खबरों के मुताबिक यह मामला कानून व्यवस्था से जुड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक यह देखना होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार इसे किस नजरिये से देखती है। गौरतलब है कि कैराना के भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने पलायन करने वालों की सूची जारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें