फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने दिए निर्देश: राज्य सुनिश्चित करें कि टीकाकरण केंद्रों पर ट्रांसजेंडरों के साथ न हो कोई भेदभाव

Tue, 25 May 2021 04:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने राज्यों से यह भी आह्वान किया है कि वह ट्रांसजेंडर समुदाय तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चलाए ताकि उन्हें भी टीकाकरण की जानकारी दी जा सके
  • हरियाणा और असम की तरह ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के टीकाकरण के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र या बूथ स्थापित करे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं हो।

विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने राज्यों से यह भी आह्वान किया है कि वह ट्रांसजेंडर समुदाय तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चलाए ताकि उन्हें भी टीकाकरण की जानकारी दी जा सके।

मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के प्रधान सचिवों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मौजूदा कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव न हो। मंत्रालय ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वे हरियाणा और असम की तरह ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के टीकाकरण के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र या बूथ स्थापित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें