फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने उद्योग जगत से पूछा, परिचालन की छूट मिलने पर किन मदद की हैं अपेक्षाएं

Sun, 12 Apr 2020 05:14 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

सरकार ने पांच प्रमुख उद्योगों से यह पूछा है कि यदि उन्हें एक पखवाड़े (15 दिन) में परिचालन की छूट मिल जाए तो उन्हें किन मदद की अपेक्षाएं हैं। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सरकार ने कपड़ा, रसायन, इलेक्ट्रॉनिक्स, इस्पात और दवा उद्योग से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए उद्योग संगठनों के जरिए इन उद्योगों को चार सूत्री सवालों की सूची भेजी गई है। इससे सरकार को लॉकडाउन समाप्त करने के बाद उद्योगों को सामान्य स्थिति में लाने का खाका तैयार करने में मदद मिलेगी।

सरकार ने इनसे पूछा है कि यदि उन्हें 15 दिन के भीतर परिचालन की छूट मिल जाए तो उनकी उत्पादकता कितनी होगी। इसके अलावा कच्ची सामग्रियां जुटाने, कामगारों के आवागमन, वितरण व बाजार से संपर्क आदि की प्रक्रिया में अपेक्षित मदद की भी जानकारी मंगाई गई है।
विज्ञापन


उद्योगों से पूछा गया है कि क्या उनके कामगार पांच किलोमीटर के दायरे में रहते हैं और क्या वे 70 फीसदी कामगारों के साथ परिचालन कर सकते हैं। सरकार ने यह भी पूछा है कि क्या वे 50 फीसदी से अधिक कच्ची सामग्री किसी अन्य जिले या देश से मंगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें