चीन के अखबार ने डोकलाम विवाद के पीछे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार(NSA) अजीत डोभाल को जिम्मेदार ठहराया है। अखबार के संपादकीय में मंगलवार को कहा गया कि डोकलाम विवाद में अजीत डोभाल की साजिश है।
माना जाता है कि चीन और भारत की सेनाओं के बीच मौजूदा सीमा विवाद में गतिरोध डोभाल की वजह से है। द ग्लोबल टाइम्स ने यह भी कहा कि डोभाल की बीजिंग यात्रा भारत की इच्छा से विवाद का निपटारा करने का निश्चित मौका नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के लिए NSA अजीत डोभाल 27 जुलाई और 28 जुलाई को बीजिंग में होंगे।
द ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच बातचीत का आधार भारत की चीनी क्षेत्र से वापसी है। जबकि अखबार में यह भी कहा गया है कि बीजिंग को दिल्ली के साथ सामजस्य बैठाने और सड़क निर्माण को रोकने में कोई परहेज नहीं है।