वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को डिस्पेंसर पंप (किसी भी रूप में/स्वतंत्र रूप से निर्यात करने योग्य पैकेजिंग) के साथ कंटेनरों में अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सरकार ने कोरोना महामारी के मद्देनजर मार्च में सभी प्रकार के हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर रोक लगा दी थी। बाद में मई में इसमें ढील दी गई थी और सिर्फ अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाजर के निर्यात पर रोक जारी थी। फिर जून के महीने में इसमें भी ढील दी गई। मगर सरकार ने उन सैनिटाइजर के निर्यात पर पाबंदी लगा रखी थी, जो छिड़कने वाले पंप के साथ आते हैं। अब इस पर से भी प्रतिबंध को हटा दिया गया है।