फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के पूर्व महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक पर संकट, अभिनेता का हो रहा विरेाध

Thu, 15 Oct 2020 09:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंका के पूर्व महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक का जमकर विरोध हो रहा है। उनके जीवन पर बन रही फिल्म ‘800’ में मुख्य किरदार निभाने की हामी भरने वाले तमिल अभिनेता विजय सेतुपति इस विरोध का सामना कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियों ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मुरलीधरन ने तमिलों से विश्वासघात किया इसलिए सेतुपति को इसमें काम नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


एमडीएमके के महासचिव वाइको ने आरोप लगाया कि मुरलीधरण को पूरी दुनिया में तमिल जाति से विश्वासघात करने के लिए जाना जाता है जिन्होंने श्रीलंकाई गृहयुद्ध के दौरान वर्ष 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का समर्थन किया था।


राज्यसभा सदस्य वाइको ने कहा कि जब श्रीलंका में अपने बच्चों के लापता होने पर तमिल माएं भूख हड़ताल कर रही थीं तब मुरीधरन ने इसे नाटक कह उन्हें अपमानित किया था। उन्होंने तमिल अभिनेता ने इस फिल्म में काम करने से बचने की अपील की जिसमें कथित तौर पर विश्वासघाती का महिमांडन किया जाएगा। पट्टाली मक्कली काती (पीएमके) के संस्थापक एस रामादॉस ने कहा कि सेतुपति द्वारा मुरलीधरन की भूमिका निभाने की खबर ‘स्तब्ध’ करने वाली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अभिनेता को लापरवाही से विश्वासघात के इतिहास का समर्थन नहीं करना चाहिए।' रामादॉस ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर मुरलीधरन तमिलों के विश्वासघाती और राजपक्षे बंधुओं के विश्वासपात्र थे। नाम तमिझर कात्ची के शीर्ष नेता सीमन ने आश्चर्य व्यक्त किया कि तमिलों के विश्वासघाती और सिंहलियों के कठपुतली मुरलीधरन पर बनी फिल्म क्या तमिलनाडु में दिखाई जाएगी।

उन्होंने सेतुपति से दुनिया भर में तमिलों की भावना का ध्यान रखते हुए तुरंत फिल्म से अलग होने की अपील की। वयोवृद्ध तमिल फिल्म निर्माता भारतीराज ने कहा कि अगर सेतुपति फिल्म से काम करने से बचेंगे तो दुनियाभर के तमिल उन्हें याद करेंगे और आभार व्यक्त करेंगे।

गौरतलब है कि सेतुपति ने आठ अक्टूबर को अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की कि उन्हें एक बड़ी परियोजना का हिस्सा होने का गर्व है। जल्द ही इससे अधिक जानकारी दूंगा। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेता के खिलाफ पोस्ट की बाढ़ आ गई। हालांकि, कुछ ने उनका समर्थन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें