फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VHP में हुआ तोगड़िया युग का अंत, केंद्र सरकार के खिलाफ देंगे अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 14 Apr 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
modi and togadia
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। बता दें कि VHP अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को गुरुग्राम में चुनाव हुआ था। जिसमें उनके करीबी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तोगड़िया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह हिंदू, किसान, युवा, महिला और मजदूरों की मांगों को लेकर 17 अप्रैल से अहमदाबाद में धरना देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जैसे अभी तक हिंदूओं के लिए काम करते आए हैं वैसे ही आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भी गुहार लगाई है कि जैसे वो अभी तक उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे हैं वैसे ही उनके साथ रहें। उन्होंने राम मंदिर का राग अलापते हुए कहा कि वह संसद में कानून बनवाकर राम मंदिर बनवाएंगे। इस दौरान उन्होंने किसानों को मुआवजा दिलाने की भी बात कही। 

बता दें कि विश्व हिंदू परिषद की नई कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। उनके करीबी राघव रेड्डी विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव हार गए हैं और हिमाचल प्रदेश के पूर्व गवर्नर विष्णु सदाशिव कोकजे को जीत मिली है। तोगड़िया और राघव रेड्डी को नई टीम में कोई भी नया दायित्व नहीं मिला है। इसे VHP में तोगड़िया युग का अंत माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तोगड़िया कई बार कर चुके हैं बवाल

Pravin Togadia
54 साल बाद इस पद के लिए चुनाव हुआ था बता दें कि तोगड़िया वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष थे राघव रेड्डी अध्यक्ष। पीएम से मतभेद जाहिर करने वाले तोगड़िया की राह पहले से ही आसान नहीं लग रही थी। दरअसल, चुनाव पर बीजेपी और संघ की नजरें बनी हुई थीं। ऐसा माना जा रहा था कि संघ और बीजेपी तोगड़िया की जीत नहीं चाहते हैं, क्योंकि वे अगर अध्यक्ष बन गए तो 2019 को देखते हुए यह सरकार के नुकसान हो सकता है।

हाल ही में तोगड़िया ने आरोप लगाया कि फर्जी वोटरों की मदद चुनाव में ली जा रही है। तोगड़िया के समर्थकों पर दिल्ली के दफ्तर में धक्का-मुक्की करने का आरोप भी लगा है। तोगड़िया पर आरोप लगा है कि वे बाहर से आने वाले लोगों को भ्रमित करके चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। इससे पहले हाल ही में तोगड़िया कई घंटों के लिए लापता हो गए थे और बेहोशी की हालत में पाए गए। मीडिया से बातचीत के दौरान तोगड़िया ने इशारों में पीएम मोदी पर हमला बोला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें