फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद एडीजीपी कानून व्यवस्था को पद से हटाया

Sat, 27 Feb 2021 10:47 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के एक दिन बाद शनिवार को चुनाव आयोग ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जावेद शमीम को उनके पद से हटा दिया। आयोग ने उनके स्थान पर जग मोहन को नियुक्त किया है।

विज्ञापन


एक आधिकारिक आदेश आदेश के अनुसार, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी शमीम को मोहन की जगह महानिदेशक (अग्निशमन विभाग) बनाया गया है। उनका रैंक एडीजी का ही होगा।

इस फेरबदल से कुछ घंटे पहले भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से मिला था और उसने उनसे ‘पक्षपाती’ पुलिस अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाने की अपील की थी। इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद स्वप्न दासगुप्ता व अर्जुन सिंह शामिल थे।

राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले इसी महीने शमीम को राज्य का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बनाया था। उससे पहले वह कोलकाता पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (द्वितीय) थे। पश्चिम बंगाल में इस बार आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पिछली बार सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात करने के बाद दासगुप्ता ने संवाददाताओं से कहा था, ‘पश्चिम बंगाल में जिस तरह पुलिस प्रशासन काम कर रहा है, उससे स्पष्ट है कि यहां निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। हम  कुछ पुलिस अधिकारियों का नाम भी बता सकते हैं, जो शहर में पदस्थापित हैं। यदि वह अपने पदों पर बने रहते हैं तो निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें