फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal By-polls: TMC के आरोपों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, सुकांत मजूमदार को भेजा कारण बताओ नोटिस

Mon, 11 Nov 2024 03:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

West Bengal By-polls: पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, इसे लेकर टीएमसी और भाजपा में जुबानी जंग लगातार जारी है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की टिप्पणी को लेकर की गई शिकायत पर चुनाव आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
टीएमसी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस की तरफ से अपनी शिकायतों पर देरी या कार्रवाई न करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने पश्चिम बंगाल उपचुनावों पर पार्टी की शिकायतें मिलने के 20 घंटे के भीतर कार्रवाई की। टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन को दिए गए जवाब में, चुनाव आयोग ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि नौ नवंबर की दोपहर को शिकायत मिलने के 20 घंटे के भीतर आयोग की तरफ से त्वरित कार्रवाई के बाद भी, देरी की अनुचित टिप्पणियां की गई हैं।
विज्ञापन


टीएमसी के दोनों ज्ञापनों पर हुई त्वरिक कार्रवाई
हालांकि, इसमें किसी भी मुद्दे का उल्लेख नहीं किया गया था जिस पर चर्चा की आवश्यकता थी। इस अनुरोध का एक अनुस्मारक नौ नवंबर को सुबह 9.57 बजे ईमेल के माध्यम से मिला था। हालांकि, इसमें न तो कोई मुद्दा निर्दिष्ट किया गया था और न ही कोई प्रतिनिधित्व संलग्न किया गया था। पत्र में कहा गया है कि जब आयोग ज्ञापन प्राप्त करने या बैठक के विषय को जानने का इंतजार कर रहा था, तब एआईटीसी (अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस) का एक प्रतिनिधिमंडल नौ नवंबर को आयोग कार्यालय आया और दो ज्ञापन सौंपे। दोनों ज्ञापनों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के सीईओ को निर्देश दिया कि वे सबसे पहले बल तैनाती से संबंधित जरूरी मुद्दे पर ध्यान दें।

राज्य पुलिस के जवान सीएपीएफ टीम का रहेंगे हिस्सा
चुनाव आयोग ने पाया कि तृणमूल कांग्रेस की दोनों ही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई है। आयोग के निर्देश पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 10 नवंबर को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की शिकायत मिलने के 20 घंटे के भीतर राज्य स्तरीय बल तैनाती समिति की बैठक बुलाई। इसके बाद चुनाव आयोग ने निर्देश दिया कि राज्य पुलिस के जवान हमेशा सीएपीएफ के नेतृत्व वाली टीम का हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन


सुकांत मजूमदार को कारण बताओ नोटिस जारी
वहीं निर्वाचन आयोग ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को राष्ट्रीय प्रतीक और पश्चिम बंगाल पुलिस पर कथित टिप्पणी के लिए आज शाम 8 बजे तक जवाब देने के लिए नोटिस भी जारी किया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें