फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद ने पूर्व सीएम कुमारस्वामी पर की विवादित टिप्पणी, जेडीएस ने कहा- रंगभेदी

Mon, 11 Nov 2024 03:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

जेडीएस ने कर्नाटक सरकार से जमीर अहमद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी जमीर अहमद के बयान की निंदा की और इसे लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा। 
विज्ञापन
जमीर अहमद और एचडी कुमारस्वामी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी पर विवादित टिप्पणी कर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल जमीर अहमद ने कुमारस्वामी के खिलाफ रंगभेदी टिप्पणी की। जेडीएस ने कर्नाटक सरकार से जमीर अहमद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी जमीर अहमद के बयान की निंदा की और इसे लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा। 
विज्ञापन


कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते हुए कुमारस्वामी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
रविवार को रामनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जमीर अहमद ने कहा कि चन्नपटना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सीपी योगेश्वर के पास भाजपा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा कि 'हमारी पार्टी में कुछ मतभेदों के चलते योगेश्वर ने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा। ऐसे में उनके पास भाजपा में शामिल होने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वह जेडीएस में शामिल होने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि ....कुमारस्वामी भाजपा से भी ज्यादा खतरनाक थे। अब वे (योगेश्वर) वापस घर (कांग्रेस) आ गए हैं।'  

कुमारस्वामी के कथित बयान पर साधा निशाना
जमीर अहमद ने दावा किया कि कुमारस्वामी ने कहा था कि उन्हें मुस्लिम वोटों की जरूरत नहीं हैं। चुनावी सभा के दौरान खान ने कहा कि कुमारस्वामी के कथित बयान का ऑडियो चलाया, जिसमें कथित तौर पर कुमारस्वामी ने कहा कि 'मेरी राजनीति मुस्लिम वोटों पर निर्भर नहीं है। मैं ये साफ कर दूं कि मुझे हिजाब की जरूरत नहीं है।' इसके बाद जमीर अहमद ने कहा कि 'कुमारस्वामी कहते हैं कि उन्हें हिजाब नहीं चाहिए, बल्कि उन्हें मुस्लिम वोट चाहिए। क्या आप उन्हें वोट देंगे?' उन्होंने कहा कि 'कुमारस्वामी को लगता है कि वे मुस्लिम वोट खरीद सकते हैं'। खान ने भीड़ की नारों के बीच कहा, 'कुमारस्वामी, मुझे अपनी बोली की रकम बताओ। मुस्लिम समुदाय इतना पैसा जुटाएगा कि उससे आपका पूरा कुनबा खरीदा जा सके।'
विज्ञापन


जेडीएस का पलटवार
जेडी(एस) ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में जमीर खान की टिप्पणी को नस्लवादी करार दिया। जेडीएस ने कहा, 'आप देवगौड़ा के परिवार को खरीदने की बात कर रहे हैं! जिन्होंने आपको राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाया, लेकिन आपकी ये ताकत और लालच लंबे समय तक नहीं चलेगा।' पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, मंत्रियों एच सी महादेवप्पा, सतीश जराकीहोली, प्रियांक खरगे और के एच मुनियप्पा का रंग बताने को भी कहा। जेडीएस ने लिखा कि, 'ऐसी घटिया मानसिकता वाले व्यक्ति को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।' 

केंद्रीय मंत्री ने भी जमीर अहमद के बयान की आलोचना की
संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी जमीर खान के बयान की आलोचना की। रिजिजू ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि 'मैं कांग्रेस के मंत्री जमीर अहमद द्वारा केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं। यह एक नस्लवादी टिप्पणी है, ठीक वैसे ही जैसे राहुल गांधी के सलाहकार ने दक्षिण भारतीयों को अफ्रीकी, पूर्वोत्तर के लोगों को चीनी और उत्तर भारतीयों को अरब बताया था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें